kgf 2 movie real story

4/14/2022

KGF की असली कहानी: हाथ से खोदकर सोना निकाल लेते थे कोलार के लोग, देखकर दंग रह गए अंग्रेज; 121 साल में 900 टन गोल्ड निकाला

आज से सिनेमाघरों में एक बार फिर ‘सलाम रॉकी भाई’ गूंजेगा। कन्नड़ डायरेक्टर प्रशांत नील की फिल्म KGF-2 आज रिलीज हो रही है। सुपरस्टार यश की ये फिल्म कर्नाटक के कोलार में स्थित सोने की खदानों पर बेस्ड है। आपने KGF का पहला पार्ट भले देखा हो, लेकिन कोलार के खदानों की असली कहानी शायद ही जानते होंगे।

KGF यानी कोलार गोल्ड फील्ड्स
कर्नाटक के दक्षिण-पूर्व इलाके में कोलार जिला स्थित है। जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर रोबर्ट्सनपेट एक तहसील है। यहीं पर सोने की खदान है। कोलार बेंगलुरु से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर है। कोलार गोल्ड फील्ड दुनिया की दूसरी सबसे गहरी सोने की खदान है, पहले नंबर पर दक्षिण अफ्रीका की पोनेंग गोल्ड माइंस है। जो दक्षिण अफ्रीका में जोहान्सबर्ग के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here