महाराष्ट्र में सार्वजनिक जगहों पर हनुमान चालीसा पढ़े जाने को लेकर हुए विवाद के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बीजेपी और निर्दलीय सांसद नवनीत राणा पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि शिवसेना प्रमुख बाला साहब ने हमें सिखाया है कि दादागिरी को कैसे तोड़ा जाता है. सीएम ने कहा, ”मैं जल्द से जल्द एक जनसभा आयोजित करना चाहता हूं. मैं इन फर्जी हिंदू समर्थक कार्यकर्ताओं से बात करना चाहता हूं. मेरी कमीज से तुम्हारी कमीज भगवा कैसे है? मैं जल्द ही एक बैठक करूंगा, मैं इनका मुखौटा उतारूंगा.” उद्धव ठाकरे ने कहा, ”कहा जा रहा है कि हमने हिंदुत्व की अनदेखी की है. हिंदुत्व धोती है या क्या है? हमारा हिंदुत्व भगवान हनुमान के गदा की तरह ‘गदाधारी’ है. यदि आप हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहते हैं, तो कॉल करें और घर आएं. लेकिन अगर आप ‘दादागिरी’ का सहारा लेते हैं तो हम जानते हैं कि इसे कैसे तोड़ना है.”





























