#HindiNews #ABPNews #LatestNews नोएडा के गार्डन गैलरिया मॉल में बने लॉस्ट लेमन बार में सोमवार रात अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने आए एक युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गयी. हत्या का आरोप लगा है लॉस्ट लेमन के ही बाउंसर और स्टाफ पर. एक प्राइवेट कंपनी जेएलएन में काम करने वाले बृजेश राय अपने 6- 7 ऑफिस के ही दोस्तों के साथ लॉस्ट लेमन में पार्टी करने के लिए आए थे.
आरोप है कि पार्टी के बाद बिल को लेकर बृजेश राय और उनके साथियों का लॉस लेमन के कर्मचारियों से झगड़ा हो गया. जिसके बाद वहां पर मौजूद बाउंसर और स्टाफ ने बृजेश राय और उनके दोस्त की जमकर पिटाई कर दी. जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई. बृजेश राय को अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है.





























