यूक्रेन का कजरोविच नाम के गाँव में तबेले और पशुओं के रखने की जगह रूस की सेना ने बनाया था हेडक्वार्टर। एबीपी न्यूज़ की टीम ऐसे ही स्तबल, तबेले में पहुची जहा रूस की सेना ने अपना अड्डा बनाया था। चौकाने वाली बात यह कि इस अड्डे पर रूस की सेना की बड़ी टुकड़ी 40 दिन तक रुकी थी और यही से हमले को अंजाम दे रही थी। तबेले में हथियार, गोले, बारूद, रूसी सैनिकों के सामान से लेकर पार्टी का अड्डा भी मौजूद है। तबेले में एक तरफ पशुओं के शव है और दूसरी ओर रूसी सैनिकों का पार्टी का अड्डा भी दिख रहा है।





























