उत्तर प्रदेश में सीएम योगी के निर्देश के बाद या तो धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतर गए हैं या फिर उनकी आवाज धीमी कर दी गई है. पुलिस के मुताबिक प्रदेशभर में अब तक करीब 125 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर को हटा दिया गया है और 17 हजार जगहों पर तय मानकों के हिसाब से आवाज को कम कर दिया गया है. इसके साथ ही सरकार ने ऐसी जगहों की भी रिपोर्ट मांगी है जहां अब भी तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाए जा रहे हैं. इस रिपोर्ट को 30 अप्रैल तक जमा कराने के लिए कहा गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here