India vs New Zealand 1st T20I Match Report: ऑकलैंड के ईडन पार्क में भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। ये मुकाबला हाई स्कोरिंग रहा, जिसमें भारतीय टीम ने बाजी मारी। भारत ने मेजबान न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर इस सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। सीरीज का अगला मैच इसी मैदान पर रविवार 26 जनवरी को खेला जाएगा।

इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में मेजबान टीम न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए थे। इस तरह 204 रन के टारगेट को भारतीय टीम ने 19 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत की ओर से केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने तूफानी अर्धशतक जड़े और टीम को जीत दिलाई।

केएल राहुल

श्रेयस अय्यर

विराट कोहली
कप्तान विराट कोहली का बल्ला एक बार फिर से जमकर बोला और उन्होंने 32 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 45 रन बनाए। हालांकि वे अपने अर्धशतक से चूक गए लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने राहुल के साथ मिलकर महत्वपूर्ण साझेदारी की।
शिवम दुबे
ऑलराउंडर शिवम दुबे ने गेंद और बल्ले दोनों से ही सधा हुआ प्रदर्शन किया। उन्होंने गेंदबाजी में न्यूजीलैंड की बड़ी साझेदारी तोड़ते हुए मार्टिन गुप्टिल को आउट करवाया, एक कैच पकड़ा और बल्लेबाजी में भी नौ गेंदों में 13 रन बनाए।

जसप्रीत बुमराह
टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर से टीम के लिए शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने महत्वपूर्ण 18वें ओवर में मात्र चार रन दिए और एक विकेट भी लिया। इकॉनमी में भी वे काफी किफायती रहे और चार ओवर में 31 रन देकर एक विकेट भी अपने नाम किया।

युजवेंद्र चहल
इनके अलावा हाई स्कोरिंग मैच में स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने किफायती गेंदबाजी की और चार ओवर की गेंदबाजी में 32 रन देकर एक विकेट लिए। चहल ने जबरदस्त बल्लेबाज कर रहे कप्तान विलियमसन को 51 रन पर पवेलियन भेजा। इसके साथ ही उन्होंने मुनरो का एक शानदार कैच भी पकड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here