children news

आपके बच्चों के भविष्य की बात है ! हर माता-पिता, बच्चा ये वीडियो पूरा जरूर देखना BREAKING Health News

बच्चों की फिटनेस गाइड:ज्यादा वजन वाले बच्चों को हाइपरटेंशन, एंग्जाइटी और हार्ट डिजीज का खतरा, 5 तरीकों से जानिए उन्हें कैसे फिट रखें
कोरोना के दौर में बच्चों के वजन में इजाफा हुआ है। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने अपनी एक रिसर्च में इस बात का दावा किया है। रिसर्च में बताया गया है कि महामारी के बाद बच्चों का घर से निकलना बंद हो गया। घर में रहते हुए उनके खाने की आदतों में भी बदलाव हुआ। फिजिकल एक्टिविटी भी पहले जैसी नहीं रही। इससे उनके वजन में वृद्धि हुई। जो गंभीर बीमारियाें का कारण बन सकती हैं।

बच्चों में मोटापा ज्यादा खतरनाक
वेट गेन एक गंभीर समस्या है। अगर बच्चों का वजन जरूरत से ज्यादा है, तो उनमें कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याएं हो सकती हैं। रॉबर्ट वुड जॉनसन फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉक्टर रिचर्ड बेसर कहते हैं कि फिट बच्चों की तुलना में ज्यादा वजन वाले बच्चे अपनी शारीरिक और मानसिक क्षमता का इस्तेमाल कम कर पाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here