हुंकार : बिहार में वही सरकार, अपराध की बहार | Rubika Liyaquat | Bihar | Nitish Kumar | ABP News
रूपेश हत्याकांड: कातिलों की गिरफ्तारी के सवाल पर भड़के नीतीश कुमार, पत्रकारों से पूछा- आपको पता है तो बताइए. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हत्या के पीछे कोई न कोई वजह होती है. स्पेशल टीम मामले की जांच कर रही है. रूपेश सिंह के हत्यारे नहीं बचेंगे.
बिहार की राजधानी पटना में इंडिगो एयरलाइंस कंपनी के स्टेशन मैनेजर रुपेश सिंह की हत्या को तीन दिन हो गए हैं, लेकिन हत्यारों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है. इसे लेकर सीएम नीतीश कुमार से जब सवाल पूछा गया तो वो
भड़क गए. नीतीश ने पलटकर पत्रकारों से ही पूछ लिया कि आपको पता है तो बता दीजिए.
नीतीश कुमार ने कहा कि हत्या के पीछे कोई न कोई वजह होती है. स्पेशल टीम मामले की जांच कर रही है. रूपेश सिंह के हत्यारे नहीं बचेंगे. बता दें कि मंगलवार को रूपेश सिंह की हत्या कर दी गई थी.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले में अपराधियों के जल्द गिरफ्तार करने के पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए, उसे भी दो दिन गुजर गए, लेकिन अब तक इस हत्याकांड के पुख्ता सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं. पुलिस हालांकि गहन छानबीन का दावा जरूर कर रही है, लेकिन अब तक पुलिस हत्यारों तक पहुंचने में सफल नहीं हुई है.
#HOONKAR #RUBIKALIYAQUAT #ROOPESHSINGH #INDIGO #AIRLINES #MURDER #STATIONMANAGER #NITISHKUMAR #CHIEFMINISTER #BIHARGOVERNMENT #ABP #NEWS



























![[IndoDub] Big Boss Mengganti Identitasnya, orang bodoh ini adalah CEO kaya](https://i.ytimg.com/vi/8Bbjg6vHPTc/hqdefault.jpg)



