दिल्ली में 6 दिन का Lockdown | CM Kejriwal | ABP News LIVE: आज रात 10 बजे से Lockdown
दिल्ली में आज रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक 6 दिन के लिए लॉकडाउन लगाने का एलान कर दिया गया है. सीएम केजरीवाल और एलजी की बैठक में ये अहम फैसला हुआ है. 50 लोग शादी में शामिल हो सकते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में अब आईसीयू बेड्स लगभग खत्म हो चुके हैं. यहां के हॉस्पिटलों में दवाईयां और ऑक्सीजन की कमी होने लगी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि अब दिल्ली में चौथी लहर आ चुकी है. पिछले कई दिनों से लगातार 20 हजार से ज्यादा केस आए हैं, ऐसा होने से स्वास्थ्य व्यवस्था में तनाव की स्थिति आ गई है.
#ABPNewsLIVE #CMKejriwal





























