पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2021 के रोमांचक मुकाबले में रवि बिश्नोई (3/24) के नेतृत्व में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद को पांच रनों से हरा दिया। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 125 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम जेसन होल्डर के 29 गेंदों पर पांच छक्कों की मदद से नाबाद 47 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में सात विकेट पर 120 रन ही बना सकी। पंजाब की ओर से बिश्नोई के अलावा मोहम्मद शमी ने दो विकेट लिए जबकि अर्शदीप सिंह को एक विकेट मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here