देश में जानलेवा कोरोना वायरस (Covid 19) का प्रकोप अभी भी बरकार है. देश में अभी भी बड़ी संख्या में मौतें हो रही हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13 हजार 451 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, कल 585 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद अबतक मरने वाले लोगों की संख्या 4 लाख 55 हजार 653 हो गई है. जानिए देश में कोरोना वायरस की ताजा स्थिति क्या है.

#CoronavirusIndiaUpdate #COVID19 #India

उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम हुई
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में 14 हजार 21 लोग ठीक हुए हैं. देश में इस वक़्त सक्रिय मामलों की कुल संख्या एक लाख 62 हजार 661 है. देश में अबतक कोरोना के 3 करोड़ 42 लाख 15 हजार 653 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से अबतक 3 करोड़ 35 लाख 97 हजार 339 लोग ठीक हो चुके हैं.

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13 हजार 451 नए केस दर्ज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here