करवा चौथ
करवा चौथ 24 अक्टूबर के दिन भूलकर भी न करें ये 8 काम, जानें तारीख, पूजा मुहूर्त व चांद का समय
Karwa Chauth 2021: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं. इस साल ये व्रत 24 अक्टूबर 2021 दिन रविवार को रखा जाएगा. ये व्रत अपने नियमों को लेकर बेहद कठिन माना जाता है. सूर्योदय से पहले ये व्रत शुरू होता है. पूरे दिन निर्जला व्रत के बाद रात को चांद के दर्शन के बाद व्रत खोला जाता है.





























