Rakesh Tikait EXCLUSIVE on ABP NEWS | Farm Laws WITHDRAWN | Farmers’ Protest

#FarmLaws #FarmersProtest #RakeshTikait #ABPNews

तीनों कृषि कानूनों की वापसी के बाद अब केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ‘टेनी’ की गिरफ्तारी पर तकरार शुरू हो गया है. भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बड़ा एलान किया है. अजय मिश्रा का विरोध करते हुए उन्होंने कहा है कि अगर लखीमपुर में चीनी मिल के उद्घाटन में ‘टेनी’ पहुंचते हैं तो आंदोलन किया जाएगा. बता दें कि लखीमपुर में एक चीनी मिल का उद्घाटन होना है जिसमें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे.

चीनी मिल के प्रस्तावित उद्घाटन का जिक्र करते हुए राकेश टिकैत ने कहा, ”अगर टेनी (अजय मिश्रा) चीनी मिल का उद्घाटन करने आते हैं, तो उस चीनी मिल में कोई गन्ना नहीं ले जाया जाएगा. बल्कि किसान गन्ना जिलाधिकारी के कार्यालय ले जायेंगे, चाहे उन्हें कितना भी नुकसान हो.”

अजय मिश्रा को किया जाए गिरफ्तार

इससे पहले राकेश टिकैत ने सोमवार को भी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ‘टेनी’ को लखीमपुर खीरी हिंसा में चार किसानों की मौत के मामले में गिरफ्तार करने की मांग की और उनकी तुलना एक “आतंकवादी” से की. लखनऊ के इको-गार्डन में आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने कहा, ”अगर कश्मीर के आतंकवादियों को आगरा जेल में बंद किया जा सकता है, तो किसानों का हत्यारा भी आतंकवादी है और उसे भी आगरा जेल जाना चाहिए.”

इस दौरान उन्होंने कहा, ”टेनी की गिरफ्तारी हमारे मुख्य मुद्दों में से एक है.” उन्होंने यह भी बताया कि दिसंबर के बाद वह तीन दिन लखीमपुर खीरी में रहेंगे, तीन अक्टूबर को लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए लोगों के परिवारों से मिलेंगे और उन किसानों से भी मिलेंगे जो जेल में बंद हैं.

क्या हुआ था लखीमपुर खीरी में

बता दें कि लखीमपुर खीरी में तीन अक्टूबर को हिंसा हुई थी. किसान यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे का विरोध कर रहे थे. इसी दौरान किसानों पर वाहन चढ़ा दिए गए थे. इस मामले में अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा पर आरोप लगा. आशीष मिश्रा फिलहाल जेल में है. लेकिन किसान अब टेनी के इस्तीफे पर अड़े हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here