मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कोविड-19 प्रतिबंध को हटाए जाने के बाद उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने 6 दिसंबर से श्रद्धालुओं का गर्भ ग्रह में प्रवेश शुरू करने का निर्णय लिया है. इस बैठक के पूर्व उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह और प्रशासनिक अमला शनिचरी अमावस्या के इंतजामों को देखने के लिए त्रिवेणी घाट पर पहुंचा. शनिचरी अमावस्या पर भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु उज्जैन आते हैं. उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि प्रबंध समिति का निर्णय 6 दिसंबर से लागू हो जाएगा.
#CoronavirusIndiaUpdate #COVID19 #UjjainMahakaleshwar





























