दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के नए स्ट्रेन मिलने के बाद दुनियाभर में हड़कंप मचा हुआ है. इधर, मुंबई प्रशासन ने इस पर सख्ती बरतते हुए दक्षिण अफ्रीका से मुंबई एयपोर्ट पर पहुंचने वाले पैसेंजर्स के लिए क्वारंटाइन और जीनोम सिक्वेंसिंग कराने का फैसला किया है. मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव पाया जाता है तो उसकी जीनोम सिक्वेंसिंग करायी जाएगी.
#CoronavirusIndiaUpdate #COVID19
मुंबई प्रशासन की तरफ से यह फैसला ऐसे वक्त पर किया गया है जब कई देशों ने कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के आने के बाद दक्षिण अफ्रीका से आ रही फ्लाइट्स पर बैन लगाने का एलान किया है. मुंबई की मेयर ने कहा- “कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर मुंबई में चिंताएं हैं. दक्षिण अफ्रीका से आ रहे लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग की जाएगी. विदेश जाने वाली फ्लाइट्स पर किसी तरह की रोक नहीं है. लेकिन यह फैसला पहले के अनुभवों को देखते हुए लिया गया है.”





































