वही जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों में बारिश से ठंड बढ़ गई है. वहीं हिमाचल में बर्फबारी का दौर जारी. 23 जनवरी को शिमला में सीजन का तीसरा हिमपात हुआ. बर्फबारी के कारण दो नेशनल हाइवे और 147 सड़कें बंद कर दिए गए हैं. मौम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

तापमान में गिरावट की वजह से दिल्ली में ठंड और बढ़ सकती है. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के कई इलाके में शीतलहर चलने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात भी हो सकती है. पंजाब के उत्तरी हिस्सों, हरियाणा के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here