UP में जबरदस्त चुनावी जोर | Uttar Pradesh Elections 2022 | PM Modi addresses NCC Event | ABP News
Yogi Adityanath attacks Samajwadi Party: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहले चरण की वोटिंग 10 फरवरी को होगी. मतदान की तारीख करीब आ रही है ऐसे में राजनीतिक पार्टियों में वार-पलटवार भी तेज होते जा रहे हैं. सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सपा पर हमलावर हैं. वह ट्वीट के जरिए पूर्व की सपा सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं. उन्होंने शुक्रवार को लिखा कि वे थे तो रामभक्तों पर गोलियां चलीं, हम हैं तो श्री रामलला विराजमान का स्वप्न साकार हुआ.
सीएम योगी ने लिखा, वे थे तो राम भक्तों पर गोलियां चलीं, शिवभक्त कांवड़ियों की यात्राएं रद्द हुईं, सैफई महोत्सव के कारनामे हुए. हम हैं तो श्री रामलला विराजमान का स्वप्न साकार हुआ, शिवभक्त कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा हुई, ‘दीपोत्सव’, ‘रंगोत्सव’ उत्तर प्रदेश की पहचान बने.
PM Modi At NCC Event: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के करियप्पा ग्राउंड में पहुंच चुके हैं और वह राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) की टुकड़ियों के मार्च पास्ट का निरीक्षण कर रहे हैं. निरिक्षण से पूर्व प्रधानमंत्री को एनसीसी कैडेट्स द्वारा करियप्पा ग्राउंड में गॉर्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया है. प्रधानमंत्री मोदी गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण करने के बाद अभी एनसीसी टुकड़ियों के मार्च पास्ट की समीक्षा कर रहे हैं.
इस NCC कैंप में देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 500 सहायक स्टाफ और 380 गर्ल्स कैडेट सहित कुल 1000 कैडेट्स ने भाग लिया है. एनसीसी कैडेट ग्राउंड पर अपनी सैन्य कार्रवाई के कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं.इससे पहले पिछले साल 2021 को भी इसी दिन पीएम ने एनसीसी से जुड़े एक अन्य मौके पर कैडेट्स को सम्मानित किया था. दिल्ली के करियप्पा ग्राउंड पर आयोजित समारोह में पीएम मोदी ने एनसीसी की परेड के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को संबोधित भी किया था.
यूपी विधानसभा के दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन है. नामांकन पत्रों की जांच 29 जनवरी तक की जाएगी और नाम वापसी 31 जनवरी तक हो सकेगी. मतदान 14 फरवरी को होगा. दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश के 9 जिलों सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर की 55 सीटों पर मतदान होगा.
#PMModi #NCCEvent #Delhi





























