उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत नौ जिलों की 59 सीटों पर आज मतदान हो रहा है. विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर जिलों की कुल 59 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. इस चरण में कुल 2.12 करोड़ मतदाता 624 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. साल 2017 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में इन 59 में से 51 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी. इसके अलावा सपा को चार, बसपा को तीन और भाजपा के सहयोगी अपना दल-सोनेलाल को एक सीट मिली थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here