उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी ने इतिहास रचते हुए बुधवार को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ 8 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली. देहरादून के परेड ग्राउंड में हुए शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े बीजेपी नेता शामिल हुए. पुष्कर सिंह धामी के साथ जिन मंत्रियों ने शपथ ली, उनमें गणेश जोशी, रेखा आर्य, सुबोध उनियाल, प्रेमचंद अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा, सतपाल महाराज, धन सिंह रावत और चंदन रामदास शामिल हैं. उत्तराखंड की नई कैबिनेट में सभी कैबिनेट मंत्री ही होंगे. कोई राज्यमंत्री नहीं होगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here