बीरभूम के रामपुरहाट के बोगतुई गांव में मंगलवार को करीब एक दर्जन मकानों में कथित तौर पर आग लगा दिए जाने से दो बच्चों समेत कुल आठ लोगों की मौत हो गई. यह घटना सोमवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता भादू शेख की कथित हत्या के कुछ घंटों के बाद हुई. बीजेपी ने इस हिंसा के लिए राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस समर्थित ‘‘गुंडों’’ को जिम्मेदार ठहराया.
इस घटना को लेकर राजनीति भी खूब हो रहा है. गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने संसद पहुंचा है. प्रतिनिधिमंडल में डेरेक ओ ब्रायन, महुआ मोइत्रा, सुदीप बंदोपाध्याय सहित अन्य नेता मौजूद हैं. वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बीरभूम हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने रामपुरहाट के बगतुई गांव पहुंचीं हैं.





























