#HindiNews #ABPNews Pakistan News: Will the govt be saved or not? | Debate बिलावल भुट्टो ने कहा कि शाहजैन बुगती का सरकार से इस्तीफा देने का कदम साहसिक है. जम्हूरी वतन पार्टी (जेडब्ल्यूपी) के प्रमुख और एमएनए शाहजैन बुगती ने रविवार को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी के पास पहुंचने के बाद संघीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने और सरकार से अलग होने की घोषणा की.

बिलावल भुट्टो के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अन्य विपक्षी नेताओं के साथ ही जम्हूरी वतन पार्टी (जेडब्ल्यूपी) के प्रमुख और एमएनए शाहजैन बुगती से मुलाकात की और प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए समर्थन मांगा. बिलावल भुट्टो और शाहज़ैन बुगती ने देश में राजनीतिक विकास पर चर्चा की. बैठक के दौरान दोनों पक्षों के सदस्य भी मौजूद थे. JWP के MNA शाहज़ैन बुगती इमरान खान की गठबंधन सरकार का हिस्सा थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here