#HindiNews #ABPNews Prayagraj News: बाहुबली नेता और पूर्व सांसद अतीक अहमद के बाद उसके करीबी के खिलाफ भी प्रयागराज में बुलडोजर चला. प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने अतीक अहमद के गुर्गे खालिद जफर की अवैध प्लाटिंग को भी बुलडोजर चला जमीदोज कर दिया. ये कार्रवाई प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के भीटी में 45 बीघे में की गई अवैध प्लाटिंग पर की गई. इससे पहले अतीक अहमद के पुश्तैनी आवास से भी अवैध दीवार को गिराया गया था.

अतीक अहमद के करीबी पर चला बुलडोजर

खबर के मुताबिक अतीक अहमद के करीबी खालिद जफर ने पीडीए से ले-आउट पास कराये बगैर ही भीटी इलाके में 45 बीगा जमीन पर अवैध तरीके से प्लाटिंग की थी. जिसके बाद पीडीए ने कई नोटिस जारी किए लेकिन बावजूद इसके जब इस पर कोई अमल नही लाया गया तो फिर पीडीए के विशेष कार्य अधिकारी आलोक पाण्डेय के नेतृत्व में प्रशासन बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंचा और अवैध रूप से बनाई की बाउंड्री वॉल को ध्वस्त कर दिया. इसके साथ ही पीडीए उसके खिलाफ अवैध प्लाटिंग का मुकदमा दर्ज कराएगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here