#HindiNews #ABPNews Russia Ukraine War: Zelenskyy says, ‘रूस Donbas से वापस नहीं जायेगा’ | Ground report from Moscow Russia Ukraine War: तर्की के शहर इस्तांबुल में रूस-यूक्रेन वार्ता सोमवार से शुरू होने की संभावना नहीं है इसकी जगह वार्ता मंगलवार को हो सकती है. क्रेमलिन प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए यह भी कहा कि इस्तांबुल में वार्ता के बाद पुतिन और ज़ेलेंस्की के बीच बैठक की कोई योजना नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि रूस-यूक्रेन वार्ता में अब तक कोई ‘महत्वपूर्ण उपलब्धि’ नहीं हुई है.
वहीं क्रेमलिन ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन में अपने सैन्य अभियान पर “कसाई” कहे जाने के बाद चिंता व्यक्त की. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा, “यह एक बयान है जो निश्चित रूप से खतरनाक है.” उन्होंने कहा कि मॉस्को अमेरिकी राष्ट्रपति के बयानों पर “कड़ी निगरानी” जारी रखेगा.





























