रूसी रक्षा मंत्री ने यूक्रेन से युद्ध के रूसी कैदियों पर हो रहे कथित ‘अत्याचार’ रोकने के लिए उपाय करने का आग्रह किया है. वहीं दूसरी तरफ यूक्रेन का कहना है कि वह उन असत्यापित रिपोर्टों की जांच करेगा कि उसके सैनिकों ने लड़ाई में पकड़े गए रूसी सैनिकों को प्रताड़ित किया.

कथित वीडियो फुटेज में ( जिसे सत्यापित नहीं किया गया है), ऐसा प्रतीत होता है यूक्रेन में रूसी सैनिकों के पकड़े जाने के बाद यूक्रेनी सैनिकों ने उन्हें शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया. वीडियो में कम से कम तीन रूसी सैनिकों को हिरासत में लेने के बाद पैरों में गोली मारते हुए दिखाया गया है जबकि कुछ के सिर पर सफेद बैग नजर आते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here