देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी हर दिन अपना कहर ढा रही है. अब मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के कई मार्च में ही अधिकतम तापमान 40डिग्री के पार पहुंच चुका है. इससे साफ है कि दिल्लीवासियों को फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है क्योंकि मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में मौसम साफ रहेगा और तेज धूप के चलते गर्म हवाएं चलेंगी. दिल्ली के नरेला इलाके में अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री दर्ज किया गया था जो सबसे अधिक है. अब कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री से भी उपर दर्ज किया गया है. अब दिल्ली के नरेला में अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री अधिक 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसके साथ ही पालम में अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया.





























