#UPCabinetNews#UttarakhandElectionResult2022#HindiNews#LatestHindiNews#CMYogi

To Subscribe our YouTube channel here: https://www.youtube.com/user/abpnewstv
Download ABP App for Apple: https://itunes.apple.com/in/app/abp-l
Download ABP App for Android: https://play.google.com/store/apps/de

ABP News is a popular Hindi News Channel that made its debut as STAR News in March 2004 and was re-branded to ABP News from 1st June 2012. The vision of the channel is ‘Aapko Rakhe Aagey’ -the promise of keeping each individual ahead and informed. ABP News is best defined as a responsible channel with a fair and balanced approach that combines prompt reporting with insightful analysis of news and current affairs. ABP News maintains the repute of being a people’s channel. Its cutting-edge formats, state-of-the-art newsrooms command the attention of 48 million Indians weekly.

Watch Live on https://www.abplive.com/live-tv
ABP Hindi: https://www.abplive.com/
ABP English: https://news.abplive.com/

Social Media Handles:
Instagram: https://www.instagram.com/abpnewstv/?
Facebook ABP News (English): https://www.facebook.com/abplive/?ref
Facebook: https://www.facebook.com/abpnews/
Twitter: https://twitter.com/abpnews

LIVE: सत्ता की ‘शपथभूमि’ | UP Cabinet News | Uttarakhand Election Result 2022 | Hindi News | ABP
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के नतीजे बीजेपी के पक्ष में आए हैं. बीजेपी में एक बार फिर से बहुमत से अपनी सरकार बनाने में कामयाब हुई है. हालांकि, सीएम पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट से चुनाव हार गए हैं. ऐसे में इसबार मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसको लेकर पार्टी में चर्चा जोरों पर है, इसी बीच आज उत्तराखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली पहुंचे हैं.

पुष्कर सिंह धामी ने कहा, ‘हम पार्टी की बैठक में शामिल होने आए हैं. पार्टी आलाकमान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के निर्णय के मुद्दे पर विचार करेगा और उनका फैसला आखिरी होगा.’ बता दें कि मुख्यमंत्री पद की दौड़ में पुष्कर सिंह धामी के अलावा धन सिंह रावत और सतपाल महाराज के नाम की भी चर्चा है. धन सिंह रावत राज्य सरकार में मंत्री हैं. कद्दावर नेता और कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए सतपाल महाराज का नाम भी सीएम पद की रेस में है. उनकी आध्यात्मिक छवि भी बीजेपी के मुफीद बताई जा रही है.वहीं कांग्रेस से आना उनके लिए परेशानी पैदा कर सकता है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी सीएम पद के दावेदार हो सकते हैं. विधानसभा का चुनाव उनके ही नेतृत्व में लड़ा गया है.

UP Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पिछले कई दिनों से दिल्ली में मंथन चल रहा है. मंत्रिमंडल विस्तार और सरकार गठन को लेकर यूपी के नेताओं की कल यानि 16 मार्च को राजधानी दिल्ली में बड़ी बैठक होगी. इस बैठक में यूपी के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत यूपी कोर कामेटी के सदस्य शामिल होंगे. पर्यवेक्षक बनाए गए अमित शाह यूपी जाने से पहले मंत्रिमंडल के चेहरों पर मंथन करेंगे.

बैठक में शामिल होंगे ये बड़े नेता

कहा जा रहा है कि ये बैठक बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में होगी. इस बैठक में पार्टी के केंद्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष, यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य, दिनेश शर्मा, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और राधा मोहन सिंह भी शामिल होंगे.

वहीं, योगी के शपथ ग्रहण को मेगा इवेंट बनाने की तैयारी चल रही है. यूपी के हर जिले में एलईडी स्क्रीन लगाकर समारोह लाइव दिखाया जाएगा. लखनऊ के ईकाना स्टेडियम में कार्यक्रम संभव है. बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बुलाने पर विचार किया जा रहा है. दूसरी तरफ प्रशासन की तरफ से तैयारियों पर मंथन चल रहा है. सूत्रों के मुताबिक योगी के दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण की तारीख तय हो गई है. 🔴Watch ABP News Live 24/7 https://www.youtube.com/watch?v=nyd-xznCpJc

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here