बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का न्योता स्वीकार किया है. वे आज शाम पटना स्थित राबड़ी आवास में आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शिरकत करेंगे. बता दें कि पांच साल बाद आरजेडी की ओर से इस बार इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है, जिसमें शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री सहित कई पार्टियों के नेता को न्योता भेजा गया है.

































