सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) एक ऐसी घटना है जिसका विज्ञान से लेकर धर्म और ज्‍येातिष तक में बहुत महत्‍व है. साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगने जा रहा है. साथ ही इस दिन शनीचरी अमावस्‍या (Shanichari Amavasya) भी पड़ रही है. इस कारण इस ग्रहण का महत्‍व कई गुना बढ़ गया है. हालांकि आंशिक सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2022) होने से इसका सूतक काल (Sutak Kaal) मान्‍य नहीं होगा लेकिन इस दौरान कुछ सावधानियां बरतना बहुत जरूरी है, वरना ये जीवन पर भारी पड़ सकती हैं. यह ग्रहण 30 अप्रैल की मध्यरात्रि 12:15 बजे से शुरू होगा और सुबह 04:08 बजे तक चलेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here