#HindiNews #ABPNews #LatestNews UP News: Reality test of school buses by ABP News, how safe are your kids?
Ghaziabad school bus accident: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में गाजियाबाद के थाना मोदीनगर (Modinagar) क्षेत्र में दयावती मोदी कॉलेज में चौथी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे की बस के बाहर सिर निकालने के बाद खंभे में टकराने से मौत हो गई. जैसे ही यह सूचना परिजनों को मिली पूरे परिवार में गम का माहौल हो गया. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया.
परिजनों ने क्या बताया
यह हादसा तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे अनुराग भारद्वाज के साथ हुआ. परिजनों के मुताबिक बेटा सुबह सही सलामत स्कूल के लिए निकला था. स्कूल प्रशासन द्वारा बताया गया है कि रास्ते में उल्टी करने के लिए बच्चे द्वारा सिर बाहर निकाल लेने पर किसी खंभे से टकराकर मौत हो गई.
परिजनों ने लगाया आरोप
स्कूल प्रशासन पर परिजनों ने आरोप लगाया कि, उसे कोई उल्टी नहीं आई थी. यह बात बिल्कुल बेबुनियाद है. लापरवाही की वजह से ही बच्चे की मौत हुई है. परिजनों का कहना है कि स्कूल प्रशासन झूठ बोल रहा है.





























