महाराष्ट्र में मस्जिदों में बजने वाले लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा को लेकर विवाद बढ़ गया है. सीएम उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान करने वालीं निर्दलीय सांसद नवनीत राणा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कल दोनों की बांद्रा कोर्ट में पेशी होगी. मुंबई पुलिस ने सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को हिरासत में लेते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी. गिरफ्तारी से पहले दोनों को खार पुलिस स्टेशन लाया गया है.




































