#HindiNews #ABPNews #LatestNews मुंबई में शनिवार को नवनीत राणा और किरीट सौमेया वाला जो हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ, उसकी शुरुआत महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने करीब 22 दिन पहले की थी. उन्होंने पार्टी के एक कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार से मांग की थी कि सभी मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाएं. उन्होंने कहा था कि, मैं किसी की प्रार्थना के खिलाफ नहीं हूं. आप अपने घर पर प्रार्थना कर सकते हैं लेकिन सरकार को मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का निर्णय करना चाहिए. उन्होंने कहा था कि, अब मैं चेतावनी दे रहा हूं कि फौरन मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटा लें नहीं तो हम मस्जिद के सामने लाउडस्पीकर लगा देंगे और हनुमान चालीसा बजाएंगे. इसके बाद राज ठाकरे 12 अप्रैल को मीडिया के सामने आए और मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए 3 मई तक का अल्टीमेटम दिया. ऐसा न करने पर जैसे को तैसा जवाब देने और हनुमान चालीसा का पठ करने की धमकी उन्होंने दी. ऐसे में साफ है कि हनुमान चालीसा पढ़ने का मुद्दा राज ठाकरे ने शुरू किया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here