मैंने जो कहा है वह करके रहूंगी. मैं मातोश्री के बाहर जाऊंगी, मुझे कोई रोक नहीं सकता है. मेरा पुलिस से सवाल है कि वह किसके दबाव में काम कर रही है. हम चोर नहीं हैं, हम आतंकवादी नहीं हैं. हम बाहर जाने की कोशिश कर रहे हैं, वो हमे रोकने की कोशिश कर रहे हैं. पुलिस कह रही है कि, हम आपकी सुरक्षा के लिए आपको रोक रहे हैं. बाहर जो लोग खड़े हैं उनके हाथ में डंडे हैं. मैं पूछती हूं कि उन लोगों को पहले ही क्यों नहीं रोका गया. उन्हें मेरे घर तक क्यो आने दिया.

महाराष्ट्र में मनसे चीफ राज ठाकरे द्वारा शुरू किए गए हनुमान चालीसा विवाद में अब निर्दलीय सांसद नवनीत राणा भी कूद गईं हैं और यह लड़ाई अब उद्ध ठाकरे के घर मातोश्री तक पहुंच गई है. दरअसल, अमरावती से सांसद नवनीत राणा ने आज मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान किया है. उनके इस ऐलान के बाद महाराष्ट्र में सियासी पारा एक बार फिर बढ़ गया है. इस ऐलान के बाद गुस्साए शिवसैनिकों ने शनिवार सुबह नवनीत राणा के घर के बाहर खूब हंगामा किया. कार्यकर्ता बैरिकेड तोड़कर अंदर घुस गए. वहीं, इस हंगामे के बाद नवनीत राणा का कहना है कि, मैं नीचे भी जाऊंगी, गेट के बाहर भी जाऊंगी. मुझे कोई रोक नहीं सकता है. अगर मुझ पर कोई हमला होता है, तो उसकी जिम्मेदारी सीएम की होगी.

ऐलान के बाद नवनीत राणा को मिली Y कैटेगरी की सुरक्षा

इस ऐलान के बाद सांसद नवनीत राणा को मुंबई पुलिस ने एक नोटिस भी भेजा. इस नोटिस में सीएम उद्धव ठाकरे के घर के बाहर हनुमान चालीसा के पाठ से मनाही की गई है. मुंबई पुलिस ने यह साफ किया है कि अगर रवि राणा या नवनीत राणा अपने घर से बाहर निकलने की कोशिश करेंगे तो उन्हें बाहर नहीं जाने दिया जाएगा. अगर उन्होंने जोर-जबरदस्ती की तो पुलिस रवाई करेगी. बता दें कि नवनीत राना ने आज सुबह 9 बजे मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पाठ शुरू करने का ऐलान किया था. वहीं इस विवाद के बाद खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने नवनीत राणा को Y कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है.

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान करने वालीं सांसद नवनीत राणा के घर शिवसैनिकों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया. उन्होंने पुलिस की बैरिकेडिंग भी तोड़ दी. इस हंगामे पर नवनीत राणा ने भी सख्त प्रतिक्रिया दी है. नवनीत का कहना है कि यह असली शिवसेना नहीं है. बाला साहब की शिवसेना उनके साथ ही चली गई.

#HindiNews #ABPNews #LatestNews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here