#HindiNews #ABPNews #LatestNews Hanuman Chalisa Row: महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा को लेकर विवाद गहरा गया है. सांसद नवनीत कौर राणा और उनके पति रवि राणा को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है. मुंबई पुलिस ने आज सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को बांद्रा हॉलिडे कोर्ट में पेश किया. दोनों पर धार्मिक भावनाएं बढ़ाने का आरोप है. शिवसेना की शिकायत पर उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है. इस बीच सांसद नवनीत राणा के वकील ने कहा है गिरफ्तारी को हाईकोर्ट में चुनौती देंगे. वकील का कहना है कि दोनों जनप्रतिनिधि हैं और गिरफ्तारी से पहले स्पीकर से इजाजत लेनी चाहिए थी. राणा दंपत्ति की ओर से एडवोकेट रिज़वान मर्चेंट और एडवोकेट वैभव कृष्णा रवि राणा और नवनीत राणा के लिए कोर्ट में पक्ष रखेंगे. दोनो कोर्ट में पहुंच गए हैं. बांद्रा कोर्ट में मैजिस्ट्रेट AA धनिवाले इस पूरे मामले को सुनेंगे. ये हॉलिडे कोर्ट है और विशेष मजिस्ट्रेट धनिवाले हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here