#HindiNews #ABPNews #LatestNews पटना: बिहार में कई मुद्दे ऐसे हैं, जिस पर गठबंधन का हिस्सा होने के बावजूद बीजेपी-जेडीयू (BJP-JDU) के नेता अक्सर आमने-सामने दिखते हैं. जातीय जनगणना (Caste Based Census) का मुद्दा हो या विशेष राज्य (Special Status for Bihar) के दर्जे की, दोनों पार्टियों के नेता अलग-अलग राय रखते दिखते हैं. इसी क्रम में बिहार में कॉमन सिविल कोड लागू करने को लेकर फिर से दोनों पार्टियों के नेता आमने सामने हैं. जेडीयू ने जहां इस तरह के किसी कानून को राज्य में लागू करने की बात को सिरे से नकार दिया है. वहीं, बीजेपी नेता इस कानून को लागू करने को लेकर समर्थन में दिख रहे हैं.





























