#HindiNews #ABPNews #LatestNews CM Yogi on Electricity Supply: भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. वहीं गर्मी की वजह से यूपी (Uttar Pradesh) में बिजली (Electricity) की डिमांड भी काफी बढ़ गई है. लेकिन प्रदेश के कई इलाकों में निर्धारित रोस्टर के हिसाब से लोगों को बिजली मुहैया नहीं कराई जा रही है इस वजह से लोग काफी परेशान हैं. वहीं जब ये शिकायतें योगी सरकार तक पहुंची तो सीएम ने सख्त रूख अपनाते हुए अधिकारियो को कड़े निर्देश जारी कर दिए.

सीएम योगी ने तय रोस्टर के अनुसार बिजली देने के निर्देश दिए

दरअसल यूपी के कई क्षेत्रों से निर्धारित शेड्यूल के हिसाब से बिजली आपूर्ति न होने की शिकायतें लगातार आ रही हैं. योगी सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए ऊर्जा विभाग और पावर कॉर्पोरेशन को निर्देश दिए हैं सभी क्षेत्रों में तय रोस्टर के अनुसार बिजली दी जाए. सीएम योगी ने कहा, “ जो भी व्यवस्था करनी हो करें, शिड्यूल से दें बिजली.” ये आदेश सीएम योगी ने सोमवार शाम उर्जा विभाग व पावर कॉर्पोर्शन के अधिकारियो के साथ हुई मींटिग में दिए. बैठक के दौरान गर्मी की वजह से उत्पन्न हुए हालात की समीक्षा की गई थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here