देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बाद कोरोना की चौथी लहर की आशंका बढ़ गई है. ऐसे वक्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वर्चुअल कांफ्रेंस में मीटिंग की है. राज्यों की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री ने चर्चा किया है. वहीं छत्तीसगढ़ की स्थिति की बात करें तो पिछले 24 घंटे में राज्य में केवल 7 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है.
देश में फिर बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने पूरी तैयारी का आश्वासन दिया है. स्वास्थ्य मंत्री से एबीपी न्यूज ने खास बातचीत की है. इस दौरान टी एस सिंहदेव ने कहा कि अभी वैसी कोई स्थिति नहीं है.देश में संक्रमण दर 0.5 है और राज्य में संक्रमण दर 0.14 है. छत्तीसगढ़ की स्थिति पर उन्होंने कहा कि कोरोना जांच कम हो रही है. लेकिन टेस्टिंग बढ़ाएंगे तो केवल पॉजिटीव संख्या बढ़ सकता है लेकिन संक्रमण दर और कम हो जाएगा.आगे उन्होंने स्वास्थय व्यवस्थाओं की तैयारी को लेकर कहा कि राज्य में ऑक्सीजन बेड की पर्याप्त है. ऑक्सीजन के 7 हजार 500 बिस्तर है. प्रदेशभर में 14 हजार बेड की व्यवस्था की गई इसके अलावा 21 हजार सामान्य बिस्तर भी जिसे जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
पिछले 24 घंटे में करीब 5 हजार कोरोना जांच किया गया है. इसमें केवल 7 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसके साथ राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 27 हो गई है. प्रदेश के 7 जिले से 7 कोरोना संक्रमित पाए गए और बाकी 21 जिलों में आज कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया. वहीं प्रदेश के 14 जिले में आज कोराना के सक्रिय मरीज नहीं और 14 जिलों में 1 से 5 के मध्य कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या है.
#HindiNews #ABPNews #LatestNews





































