#HindiNews #ABPNews #LatestNews RR-RCB Match: IPL में मंगलवार रात को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) आमने-सामने थे. इस मैच में राजस्थान ने RCB को 29 रन से मात दी. पिछले मैच की तरह ही इस मैच में भी RCB के बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे. खिलाड़ियों ने कुछ आसान कैच भी गंवाए. RCB के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने भी इन्हीं को अपनी हार का कारण बताया.

डुप्लेसिस ने कहा, ‘यह पिच पिछले मैच की तरह ही थी. इसमें असमान उछाल था. हमने 20 से 25 रन ज्यादा बनाने दिए. कैच ड्रॉप करना इसका कारण रहे. 140 का स्कोर इस पिच पर एक डिफेंडेबल स्कोर है.’ बल्लेबाजी में टॉप ऑर्डर के एक बार फिर फेल होने पर डुप्लेसिस कहते हैं, ‘गेम के बेसिक कभी नहीं बदलते हैं. आपके टॉप-4 बैट्समैन में कोई एक होना चाहिए जो पिच पर देर तक टिक सके. हम अभी तक यह नहीं कर पाए हैं. हमने अपना बल्लेबाजी क्रम भी बदल कर देखा लेकिन इससे फायदा नहीं हुआ. हमें कोशिश करती रहना होगी और सकारात्मक खेल दिखाना होगा.’

इस दौरान कोहली के लगातार फ्लॉप रहने पर भी डुप्लेसिस ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, ‘पिछले मैच के बाद हमने इस पर काफी चर्चा की. कोशिश है कि हम उनसे उनका सर्वश्रेष्ठ निकलवा सकें. महान खिलाड़ी इस तरह के फेज़ से गुजरते हैं. वह एक महान खिलाड़ी हैं. हम उन्हें पूरा सपोर्ट करते हैं. उम्मीद है वह जल्द ही अपना आत्मविश्वास हासिल करेंगे.’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here