उत्तर प्रदेश से बांदा (Banda) में बीजेपी नेता व जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर की संदिग्ध मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है. स्वेता सिंह गौर का शव उन्हीं के घर पर पंखे से लटका हुआ मिला है. प्रथम द्रष्टया पुलिस घटना की वजह पारिवारिक कलह बता रही है. पुलिस का कहना है कि श्वेता और उनके पति दीपक सिंह गौर के बीच काफी दिनों से झगड़ा चल रहा था और इसी तनाव के चलते यह घटना घटित हुई है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. वही श्वेता का पति दीपक गौर घटना के बाद से घर से फरार है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here