जूसी सिन्हा पिछले 8 साल से मुंडका की इस बिल्डिंग में काम कर रहीं हैं, जहां आग लगी हैं। जब आग लगी थी तब जूसी बिल्डिंग में मौजूद थीं। जूसी का कहना है कि जब आग लगी थी तो उस वक्त तीसरी मंजिल पर मीटिंग चल रहीं थी। मीटिंग में करीब 250 से 300 लोग मौजूद थे। मेरी बहन ने मुझे जबरदस्ती नीचे भेजा और कहा कि मैं भी आ रहीं हूं, लेकिन मै तो नीचे आ गई। वो वहीं रह गईं। जूसी के मुताबिक़ जब वो नीचे उतर रही थी तब भी तीसरी मंजिल पर 70 से 80 लोग अभी भी फंसे हैं। मधु देवी पिछले 3 साल से यहां काम कर रहीं थीं।





























