महाराष्ट्र में सियासी संकट में फंसी नजर आ रही शिवसेना (Shiv Sena) के लिए अच्छी खबर है. एनसीपी (NCP) की तरफ से साफ कहा गया है कि हम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के साथ हैं. डिप्टी सीएम अजित पवार (Deputy CM Ajit Pawar) ने बताया कि आज की मीटिंग में कुछ नहीं हुआ. हम उसी लाइन पर कायम हैं कि हम मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ हैं. एनसीपी के नेता सीएम उद्धव ठाकरे के साथ मीटिंग के लिए मातोश्री पहुंचे हैं. शरद पवार, अजित पवार , प्रफुल पटेल, जयंत पाटिल उद्धव से मिलने पहुंचे हैं. अजित पवार ने कहा कि था कि अभी सीएम शिवसेना के हैं और कांग्रेस और एनसीपी का सपोर्ट है तो सरकार बहुमत में ही है. सरकार बहुमत में है तो फैसले लेने का पूरा अधिकार उसके पास है. अब भी हो सकता है ये अजित पवार ने कहा कि किसी भी मंत्री को अपनी नाराजगी जाहिर करने का सरकार में पूरा अधिकार है. अगर कोई नाराजगी है तो ये बात सीएम को उन्हें बतानी चाहिए. अजित पवार ने अटल बिहारी वाजपेयी के गठबंधन की याद दिलाते हुए कहा कि 25 पार्टियों को लेकर वाजपेयी जी ने सरकार चलाई थी तो ये अब भी हो सकता है.
#maharashtra #politics #shivsena

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here