देश को आजाद हुए 75 साल हो चुके हैं. इसमें पिछला डेढ़ दशक को महिलाओं (Women) के लिए खास माना जाता है. जीवन के हर दौर में सफलता का झंडा गाड़ने वाली महिलाओं ने देश के संवैधानिक पदों (Constitutional Post) पर भी राज किया. साल 2007 में प्रतिभा देवी सिंह पाटिल (Pratibha Devi Singh Patil) देश के प्रथम महिला राष्ट्रपति (Female President) बनीं तो इस बार द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति (Tribal President) चुनी गईं.

क्या कभी किसी ने सोचा भी था कि ओडिशा के एक छोटे से गांव उपरबेड़ा से उठकर कोई महिला देश के सर्वोच्च पद पर बैठेगी और देश ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बेहतरीन इमारतों में से एक राष्ट्रपति भवन उनका आवास होगा. द्रौपदी मुर्मू ने एक अध्यापिका के रूप में अपना पेशेवर जीवन शुरू किया था और उसके बाद धीरे-धीरे राजनीति की ओर कदम रखा. द्रौपदी मुर्मू साल 1997 से राजनीति में एक्टिव हैं. उन्होंने नगर पंचायत के पार्षद चुनाव में जीत दर्ज कर अपने राजनीतिक जीवन का आगाज किया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here