डी ने पार्थ चटर्जी (Partha Chatterjee) की सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के एक और फ्लैट पर छापा मारा है. सूत्रों के मुताबिक अर्पिता मुखर्जी (Arpita Mukherjee) के चिनार पार्क, रॉयल रेजिडेंसी में स्थित फ्लैट पर छापेमारी हुई है. इससे पहले अर्पिता मुखर्जी के यहां हुई छापेमारी में पहले 21 करोड़ और फिर कल 29 करोड़ रुपये मिल चुके हैं. पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी दोनों 3 अगस्त तक ईडी की हिरासत में हैं.
पार्थ चटर्जी को आज पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने मंत्री पद से भी हटा दिया है. बीते दिन भी ईडी ने शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर अर्पिता मुखर्जी के फ्लैट पर छापा मारा था. इस दौरान ईडी ने करीब 29 करोड़ रुपये नकद और पांच किलोग्राम सोने के आभूषण बरामद किए थे.





































