संसद का मानसून सत्र जारी है, लेकिन सत्र के शुरू होते ही हंगामा भी शुरू हो गया. महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर विपक्ष ने सरकार को घेरने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति पर दिए बयान ने बैकफायर करने का काम कर दिया. बीजेपी अब कांग्रेस को जमकर निशाने पर ले रही है. इस मामले में अधीर रंजन चौधरी माफी भी मांग चुके हैं, उन्होंने कहा है कि वो खुद राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर माफी मांगेंगे. लेकिन इसके बाद भी बीजेपी लगातार चौधरी पर हमलावर है.





























