पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा पुलिस अधिकारी की कालर पकड़कर गुंडागर्दी करने पर बोले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आज हमारी देश की सुरक्षा में लगे….प्रदेश की सुरक्षा में लगे हमारे पुलिस के मित्र पर किस प्रकार से गुंडिज्म करने का प्रयास हो रहा है..लोकतंत्र में वोट गुंडागर्दी से नहीं मिलते दिग्विजय सिंह जी ….आप की सरकार थी, तब भी आप गुंडिज्म करते थे…..यह शुद्ध गुंडागर्दी है…. एक पुलिस मित्र की कॉलर पकड़ना गुंडागर्दी है….कांग्रेस का मूल चरित्र ही है अपराधीकरण का जो आज खुलकर सामने आ गया है…… मैं इसकी कड़ी आलोचना करता हूं यह चुनाव में हार की खीज है


































