महाराष्ट्र में एक महीने से लटका मंत्रिमंडल का विस्तार बहुत जल्द हो सकता है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर शिंदे गुट में सहमति बन गई है. पिछली दो दिनों में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने अपने गुट के विधायकों के साथ मैराथन बैठक की है. सबकी रज़ामंदी से मंत्रिमंडल का फॉर्मूला तैयार किया गया है.

यही वजह है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का दो दिनों से दिल्ली का दौरा टल रहा है. बताया जा रहा है कि शिंदे पिछले दो दिनों से अपने विधायकों के साथ वन टू वन बैठक कर रहे थे, जिसमें ये सहमति बनी. सूत्रों के मुताबिक़, शिंदे गुट की तरफ़ से 20 मंत्री पद की मांग की गई थी, जिसके के बाद 15 से 17 मंत्री पद पर बीजेपी हाईकमान देने को राजी हो गई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here