बर्मिंघम में चल रहे 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय वेटलिफ्टर अचिंता शेउली ने गोल्ड मेडल जीता. स्नैच में उन्होंने पहली लिफ्ट में 137 किलोग्राम का भार उठाया. वहीं दूसरी लिफ्ट में 139 किलोग्राम का भार उठा दिया. इसके बाद अचिंता ने तीसरे लिफ्ट में 143 किलोग्राम का भार उठाया. क्लीन एंड जर्क में अचिंता शेउली ने दूसरे अटैम्प्ट में 170 किलोग्राम का भार लिफ्ट किया. इस तरह उन्होंने 313 किलोग्राम के भार के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया. 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का यह तीसरा गोल्ड है. दिलचस्प बात यह है कि सभी गोल्ड वेटलिफ्टिंग में आए हैं.





























