19 सितंबर को ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ-II (Queen Elizabeth-II) का अंतिम संस्कार किया जाएगा. अंतिम संस्कार से पहले महारानी को देखने के लिए लोग लंदन के वेस्टमिंस्टर हॉल के बाहर भूखे-प्यासे खड़े हैं. वेस्टमिंस्टर हॉल के अंदर ही 7 दशकों तक ब्रिटेन पर राज करने वाली महारानी का पार्थिव शरीर रखा गया है. क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के पार्थिव शरीर के साथ उनके बेशकीमती ताज को भी रखा गया है. क्वीन के ताज पर भारत के कोहिनूर हीरे सहित 3000 हीरे जड़े हैं.



































