टेरर फंडिंग मामले को लेकर देशभर में NIA और ईडी की छापेमारी चल रही है. इसी बीच दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां से पीएफआई के अध्यक्ष परवेज और उनके भाई को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा पीएफआई के राष्ट्रीय सचिव वीपी नजरुद्दीन को भी हिरासत में लिया गया है. बताया गया है कि एनआईए की टीम इन्हें अपने साथ लेकर गई है. देश के 10 राज्यों में NIA छापेमारी कर रही है. इस दौरान 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here