उत्तराखंड (Uttrakhand) में मंगलवार (18 अक्टूबर) बड़ा हादसा हुआ है. यहां केदारनाथ धाम (Kedarnath) के पास एक हेलिकॉप्टर क्रैश (Helicoter Crash) हुआ और इसमें सवार पायलट समेत 7 लोगों की मौत हो गई. इस घटना के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने फौरन जांच के आदेश दे दिए. वहीं, दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलने ही राहत-बचाव कार्य के लिए प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई.

































