Kanpur Accident: कानपुर (Kanpur) में शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे (Road Accident) में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है. ये सड़क हादसा साढ (Shar) थाना क्षेत्र के घाटमपुर इलाके में हुई है. इस हादसे जिनकी मौत हुई वे सभी कोरथा (Kortha) गांव के रहने वाले थे. दरअसल, ये सभी नवरात्र (Navarati) के अवसर पर चंद्रिका देवी मंदिर से दर्शन करके कोरथा गांव लौट रहे थे. लेकिन तभी इस घादसे से पूरे गांव में मातम फैल गया.

जिन लोगों की मौत हुई वे सभी उन्नाव के चंद्रिका देवी मंदिर में आयोजित एक मुंडन समारोह में शामिल होने के बाद वापस आ रहे थे. 24 घंटे के भीतर ही जिस गांव में मुंडन का उत्सव था, अब वहां मौत का मातम है. कोरथा गांव से शनिवार को जब करीब 50 लोग ट्रैक्टर-ट्राली सवार होकर निकले तो हर कोई उत्सव में लीन था. लेकिन रविवार को जब गांव में एंबुलेंश की आवाज सुनाई दी और लाशें पहुंची, तो वहां खड़े हर व्यक्ति की आंखें आंशुओं से भर गई.
#kanpurnews #upnews #kortha #uppolice

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here